
पक्षियाें का जीवन बचाने के लिए संस्था बी.आर. फाउंडेशन ने मनासा में बांटे 2100 साै परिंडे.
नीमच टूडे न्यूज़ | गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है पक्षियों को पानी के लिए खड़ा संघर्ष करना पड़ता है। भीषण गर्मी में आसमान से आग बरस रही है। मानव के लिए तो जगह-जगह पर पाऊं व नल के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था मिल ही जाती है।पर पक्षियाें को खड़ा संघर्ष करना पड़ता है। पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही। मध्य प्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा पक्षियों के लिए एक अभियान चला रही है सकाेरा विथं सेल्फी अभियान सीजन-5 इस अभियान के तहत संस्था 1 अप्रैल से प्रतिदिन पक्षियाें के लिए परिंडे लगा रही है।। संस्था द्वारा अभी तक 16 हजार 800 साै परिंडे लग चुकी है। यह कार्य सतत् 30 जुन तक जारी रहेगा। आज संस्था द्वारा नीमच जिले के मनासा में हर दुकान एवं सार्वजनिक एवं प्रशासनिक जगहों पर 2100 सौ परिंडे आम लोगों में वितरित किए गए। जिसकी शुरुआत नेताओं एवं समाजसेवीयाे एवं पत्रकारों द्वारा हरि झंडी दिखाकर की गई। इस पुनीत कार्य में नगर वासी भी बड़ी उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।
इस मौके पर संस्था संरक्षक एडवोकेट भैरू प्रसाद परमार, संस्थापक कृष्ण परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील जडाेलिया, जिला अध्यक्ष समीर मंसूरी, राजेश परमार,आयुषी अरोड़ा, सफलता मुजावदिया, अंतिम सेन, नेहा सुथार, साक्षी राव, विशाल तोसावत, दीपांशु झाब, संजय अहिरवार, आदि बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी विष्णु मालवीय द्वारा दी गई
