ताज़ा ख़बरेंबलिया

शशिभूषण समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव नामित

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशन पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के अनुमोदन पर शशिभूषण यादव को युवजन सभा का प्रदेश सचिव मनोनित किया गया है। मनोनयन से जनपद में हर्ष का माहौल है। शुक्रवार को समर्थकों ने बैरिया बाजार में मिठाई बांट कर खुशी जताई।बैरिया के मानसिंह छपरा (नवका गांव) निवासी शशिभूषण यादव द्वारा पार्टी के लिए किए गए बेहतर कार्य पर यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर शशिभूषण यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी का अभार व्यक्त किया। कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारीपूर्वक निर्वाह करुंगा। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने शशिभूषण यादव को युवजन सभा का प्रदेश सचिव नामित कर पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। इससे जनपद के सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके मनोनयन से जिले की समाजवादी पार्टी और मजबूत होगी। खुशी जताने वालों में बैरिया से सपा विधानसभा अध्यक्ष दशरथ यादव निक्की सिंह सुरेश राम बीरबल यादव मनान हुसैन बबलू भारती प्रमोद कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।<img src="https://triloknews.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240329-WA0347-1-682×1024.jpg" alt="

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!