COVID-19Uncategorizedअन्य खबरेकटनीताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

बड़वारा न्यूज

*पति की मृत्यु पर मिलने वाली राशि पाने भटक रही आदिवासी महिला*

बड़वारा न्यूज
*पति की मृत्यु पर मिलने वाली राशि पाने भटक रही आदिवासी महिला*
शासन प्रशासन के द्वारा महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने अनेकों योजनाएं चालू की गई हैं व महिलाओं को रोजगार से जोड़कर महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है किंतु आज भी बेसहारा महिलाएं शासकीय योजनाओं के लाभ पाने से वंचित रह जाती हैं।
मामला बड़वारा ग्राम का है जहां पर निवास रत महिला अन्नू कोल पति स्वर्गीय सिन्दू कोल जिसके पति सिन्दू कोल का देहांत दिनांक 04,11,2022 को हो चुका है ।
अन्नू कोल अपने पति की मृत्यु हो जाने पर मिलने वाली सम्बल योजना के तहत मिलने वाली दो लाख रुपये की राशि पाने के लिए आज भी भटक रही है किंतु अन्नू कोल को दो लाख रुपये की राशि पति की मृत्यु हो जाने के पश्चात भी एक वर्ष से अधिक समय व्यतीत हो जाने के बावजूद आज तक नही मिल पाई है। इस विषय पर बड़वारा जनपद से जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनांक 11,04,2023 को ईपीओ जनरेट हो गया है जैसे ही शासन से राशि आवंटित हो जाएगी वैसे ही हितग्राही महिला अन्नू कोल के खाता में राशि आ जायेगी।
आदिवासी महिला अन्नू कोल का कहना है कि उनके पति की मृत्यु हो जाने के बाद उसके ऊपर आर्थिक तंगी आ चुकी है उसे घर चलाने में भारी समस्या आ रही है। महिला ने कहा कि शासन अति शीघ्र सम्बल योजना के तहत मिलने वाली राशि प्रदान करवाए जिससे उसका जीवन यापन हो सके।
*इनका कहना है*
इ .पी. ओ.जनरेट हो गया है जैसे ही शासन से राशि जारी होगी हितग्राही महिला के खाते में राशि आ जायेगी। शासन का उद्देश्य है सभी पात्र लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करवाया जाएगा।
*के के पांडे जनपद सीईओ बड़वारा*

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!