ताज़ा ख़बरें

तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में एकात्म धाम में मुख्यमंत्री मोहन यादव आज गुरुवार को भव्य “पंचायतन मंदिर” का करेंगे शिलान्यास,

खास खबर

तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में एकात्म धाम में मुख्यमंत्री मोहन यादव आज गुरुवार को भव्य “पंचायतन मंदिर” का करेंगे शिलान्यास,

मुख्यमंत्री एवं पूज्य संतों के कर-कमलों से संपन्न होगा मंदिर निर्माण का पावन शुभारंभ।

धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे ओंकारेश्वर, मंत्री, सांसद, विधायको,महापौर ने किया स्वागत।

खंडवा, पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर स्थित मान्धाता पर्वत पर विकसित हो रहे ‘एकात्म धाम’ में 27 अगस्त गुरुवार (श्रावण शुक्ल चतुर्दशी, विक्रम संवत् 2083) को प्रातः 06:00 बजे भव्य “पंचायतन मंदिर” के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य शिलान्यास मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारत की दिव्य संन्यास परंपरा के प्रतिनिधियों, षड्दर्शन संत मंडल के पूज्य संतों तथा विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा जिला धार्मिक दृष्टि से अपने आप में धर्म और संस्कृति का प्रतीक है, देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग खंडवा जिले के मां नर्मदा के तट पर ओमकार पर्वत पर विराजमान है। प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा के साथ लगातार करोडो रुपए के विकास कार्य धार्मिक दृष्टि से किए गए हैं और किया जा रहे हैं जा रहे हैं जिससे पूरे देश भर के श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। उज्जैन में सिंहस्थ को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मार्गदर्शन में सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को शाम 6:30 बजे तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर पहुंचे। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरै, खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, संभाग कमिश्नर भास्कर लक्षकार,पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत अभिनंदन किया। 27 अगस्त सुबह 6:00 बजे ओंकारेश्वर एकात्म धाम में श्री वेंकटेश्वर वेद विज्ञान पीठम् धर्मगिरि, आंध्रप्रदेश के प्राचार्य के.एस.एस. अवधानी, दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठम् कर्नाटक एवं श्री श्री गुरुकुल के आचार्यों द्वारा वैदिक अनुष्ठान, पंचायतन मंदिर शिला पूजन का शुभ अनुष्ठान संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूज्य संतों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा 45 पवित्र शिलाओं का पूजन कर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।

,,पञ्चायतन उपासना दर्शन,,

भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुसार, ईश्वर जगत के सृजनहार हैं और स्वयं चराचर जगत के रूप में अभिव्यक्त होते हैं। उपनिषदों में वर्णित सृष्टि के विविध रूपों की उपासना के विधान को स्थापत्य शास्त्र में मंदिर के आकार, शिखर और विग्रह निर्माण के माध्यम से परिभाषित किया गया है । आदि शंकराचार्य ने शैव, वैष्णव, शाक्त, सौर और गाणपत्य संप्रदायों के मध्य समरसता स्थापित करने हेतु पञ्चायतन पद्धति को पुनः प्रतिष्ठित किया। यह दर्शन सिखाता है कि प्रत्येक देवता एक ही अनंत सत्ता के विभिन्न स्वरूप हैं। जैसे स्वर्ण से निर्मित आभूषणों का मूल तत्व स्वर्ण ही रहता है, उसी प्रकार पञ्चदेव एक ही निराकार ब्रह्म के साकार स्वरूप हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!