राजस्थान

चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो दिवसीय नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स टीम द्वारा निरीक्षण किया।

चौमहला/झालावाड़(आबिद मंसूरी)

झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स टीम ने निरीक्षण किया
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार बाघेला ने बताया कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स टीम के राजेश कुमार सैनी,हरकोमल शर्मा ने
शुक्रवार व शनिवार दो दिन तक सीएचसी का निरीक्षण कर निशुल्क दवा योजना,निशुल्क जांच योजना ,आईपीडी ,ओपीडी,डेंटल रूम, लेबर रूम,एक्सरे रूम वेटिंग रूम,इंजेक्शन रूम,दवा स्टोररूम,गार्डन सहित पूरे चिकित्सा संस्थान का निरीक्षण कर स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही टीम ने विभाग वाइज रिकॉर्ड की जाँच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला क्वालिटी सेल डॉ अरविंद नागर व जिला टीम भी साथ रही।निरीक्षण के दौरान डॉ अर्पित गुप्ता, डॉ रामबाबू राठौर, डॉ दिलीप मीणा, डॉ योगेंद्रकुमार,नर्सिंग ऑफिसर रवि अग्रवाल, प्रहलाद प्रजापति,जगदीश मेहर,राजेश सेन,महेशकवाल,वैंकटेशशर्मा,सहित पूरा अस्पताल स्टाप मौजूद रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!