
अधिक मास में श्रद्धालुओं को पुण्य की प्राप्ति हो, इस हेतु नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन आज से प्रारंभ।
वृंदावन की प्रसिद्ध संत कृष्ण प्रिया जी के मुखारविंद से श्री गणेश गौशाला में आयोजित होगी कथा।
खंडवा। सामाजिक, सेवा एवं धार्मिक आयोजनों को लेकर बनाई गई पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति के तत्वाधान में अधिक मास के इस पुण्य अवसर पर कृष्ण भक्ति की लीला पर आधारित नानी बाई को मायरो कथा का आयोजन वृंदावन की प्रसिद्ध संत परम पूज्य दीदी कृष्ण प्रिया जी के मुखारविंद से सोमवार 18 मई से श्री गणेश गौशाला में आयोजित होने जा रही है। समाजसेवी और समिति के सुनील जैन ने बताया कि सोमवार से आयोजित पांच दिवसीय कथा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है, श्री गणेश गौशाला में पहली बार भव्य डोमयुक्त पांडाल, आकर्षक स्टेज का निर्माण किया गया है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालु आज 18 मई सोमवार से 22 मई तक दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक कथा का श्रवण करेंगे। दीदी कृष्ण प्रिया जी की कथा दादाजी एवं गौ माताओ के साथ श्रद्धालुओं को समर्पित रहेगी। समिति के संयोजक आशीष चटकेले ने बताया कि अधिक मास में दान, पुण्य,भजन, भक्ति एवं कथा सुनने से पुण्य प्राप्ती का दुगना लाभ प्राप्त होता है। समिति की टीम द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पांडाल में ठंडक बनी रहे इसे हेतू 50 से अधिक पंखे 40 कुलर और ड्रीप के माध्यम से पूरे पंडाल में ठंडक बनी रहेगी, जिसके माध्यम से श्रद्धालु आराम से बैठकर कथा का श्रवण कर सकेंगे, पांडाल में आकर्षक स्टेज के साथ संगीत मय कथा एवं वृंदावन से आई टीम द्वारा अलग-अलग प्रस्तुतियां कथा में आयोजित होगी। समिति के संयोजक आशीष चटकेले, भूपेंद्र सिंह चौहान, सुनील जैन, नारायण बाहेती के साथ समिति के सभी सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ,मातृ शक्ति, युवा शक्ति से अधिक मास में होने वाली इस कथा में उपस्थित होकर पुण्य प्राप्त करने का अनुरोध किया है।








