
सुरक्षा की दृष्टि से फटाका गोदामों पर प्रशासन की सख्त नजर

खालवा एवं खंडवा शहर में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, गोदामों का किया निरीक्षण
खंडवा, 16 मई 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 16.05.2026 को सी एस पी श्री अभिनव बारंगे , सीटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर एवं थाना स्टॉफ के साथ शहर एवं एस डी ओ पी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, SDM हरसूद, थाना प्रभारी एवं स्टॉफ द्वारा खालवा क्षेत्र मे संचालित जय अम्बे ट्रेडर्स मैगज़ीन संदलपुर एवं पटाखा गोदामों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संचालकों के दस्तावेज, लाइसेंस एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। अधिकारियों द्वारा गोदामों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। साथ ही अवैध भंडारण एवं सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।
पुलिस एवं प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।










