Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

समाधान शिविर में मिली ट्रायसिकल, अब आत्मनिर्भर बनेगा 13 वर्षीय डिगेश

समाधान शिविर में मिली ट्रायसिकल, अब आत्मनिर्भर बनेगा 13 वर्षीय डिगेश

 

समाधान शिविर में मिली ट्रायसिकल, अब आत्मनिर्भर बनेगा 13 वर्षीय डिगेश

 

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

 

महासमुंद, 15 मई 2026

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर आमजनों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में पिथौरा विकासखंड के ग्राम राजपुर निवासी 13 वर्षीय डिगेश अजय के जीवन में भी यह शिविर नई उम्मीद और खुशियां लेकर आया।

समाधान शिविर में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के हाथों डिगेश को ट्रायसिकल प्रदान की गई। ट्रायसिकल मिलने से अब डिगेश को आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वह स्वयं आसानी से आवागमन कर सकेगा।

डिगेश के पिता श्री संतराम अजय ने बताया कि उनका बेटा बचपन में अन्य बच्चों की तरह खेलता-कूदता और दौड़-भाग करता था, लेकिन सात वर्ष की उम्र में अचानक बीमारी की चपेट में आने के बाद उसका चलना-फिरना बंद हो गया। तब से परिवार को उसे हर जगह ले जाने में काफी परेशानी होती थी। उन्होंने बताया कि गांव में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर आयोजित होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने बेटे के लिए ट्रायसिकल हेतु आवेदन किया था। आवेदन के बाद शिविर में ही उनके बेटे को ट्रायसिकल उपलब्ध करा दी गई।

श्री संतराम अजय ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से उनके बेटे को नई जिंदगी मिली है। अब डिगेश आत्मनिर्भर होकर स्वयं अपने काम कर सकेगा और कहीं आने-जाने में उसे कठिनाई नहीं होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!