
सिवनी (छपारा) – गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम होते-होते तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया।
इसका असर NH-44 पर भी देखने को मिला। छपारा के बंजारी घाटी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
जानकारी के अनुसार, नागपुर से जबलपुर जा रही एक यात्री बस तेज हवाओं के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
हालांकि, बस को नुकसान पहुंचा है और घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।













