ताज़ा ख़बरें

शानदार प्रदर्शन से भोपाल रिजन कबड्डी प्रतियोगिता में खंडवा ने जीता गोल्ड।

खास खबर

शानदार प्रदर्शन से भोपाल रिजन कबड्डी प्रतियोगिता में खंडवा ने जीता गोल्ड।

अंडर 14 के सभी खिलाड़ी एवं अंडर 17 के तीन खिलाड़ीयो का नेशनल में हुआ चयन।

खंडवा पहुंचने पर टीम का स्वागत समाजसेवी एवं परिजनों द्वारा किया गया।

खंडवा , पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की कबड्डी टीमे भोपाल रीजनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इटारसी गई थी। भोपाल रीजन के अंतर्गत आने वाले करीब 60 स्कूलों की 12 टीम ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जहां खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय से अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की टीमें भी खेलने गई थी और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके दोनों विजेता टीम ने खंडवा को गोल्ड मेडल दिलवाया। दोनों ही वर्गों में 10-10 खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। अंडर 14 टीम के अर्णव दास, शेख सूफियान, आदित्या मीणा, ध्रुव कुमार,नक्श पाल,मुदित तिवारी, सोहम , सोमिल, हर्ष कुमरावत और विजयंत। अंडर 17 अंश कामटे, मिस्बाह खान , हैरिश खान, तनिष्क परखे अंकित , राज, तन्मय, शिवम , अभिजीत ओंकार और आदित्य सोनगरे शामिल है। कोच शुभम जैन और अभिनव सुल्या टीम लेकर इटारसी गए थे। सुनील जैन ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में खंडवा के कबड्डी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता, इसमें अंडर 14 के सभी खिलाड़ियों और अंडर 17 से तीन खिलाड़ी मिसबाह , अंश और तनिष्क का नेशनल के लिए चयन हुआ। इन्होंने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। गोल्ड मेडल जीतने के पश्चात खंडवा स्टेशन पर पहुंची टीम के खिलाड़ियों का स्वागत समाज समाजसेवी सुनील जैन, नारायण बाहेती आशीष चटकेले के साथ खिलाड़ियों के परिजनों ने किया, टीम के चयन के लिए पहले विद्यालय स्तर पर अभ्यास और चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।
कोच और शिक्षकों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि थी कि टीम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेगी, सभी खिलाड़ियों ने उनके भरोसे को टूटने नहीं दिया। आपको बता दे की प्रतियोगिता इटारसी में 28 ,29 और 30 अप्रैल तीन दिन तक चली। विद्यालय परिवार ने टीम को इस बेहतरीन जीत के लिए शुभकामनाएं दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!