
गंगधार/झालावाड़ (आबिद मंसूरी,)
झालावाड़ जिले के गंगधार थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में गंगधार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है l अतिरिक्त SP भागचन्द मीणा के निर्देशन व DSP गंगधार हेमन्त कुमार गौतम के सुपरविजन में थानाधिकारी अमरनाथ जोगी उ.नि. के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इसी दौराने गश्त पीपाखेड़ी रोड़ मल्हारगंज से आलोक जसवाल पुत्र श्रीराम अचल जाती कलवार उम्र 44 साल निवासी बूढ़ादेवार थाना नगर कोतवाली जिला गोंडा उत्तरप्रदेश
हरिशंकर तिवारी पुत्र गोरी शंकर तिवारी जाति ब्राह्मण उम्र 26 साल निवासी डोमा अहलाद उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया l
आरोपियों के कब्जे से फर्म सील मोहर-06, पैन कार्ड-09, एटीएम कार्ड-11, आधार कार्ड-10, ड्राइविंग लाइसेंस-02, फर्म फोटोग्राफ-02, चैक बुक-04, बैंक पास बुक-02, पेमेंट जमा पर्ची-02, एंड्रॉइड मोबाइल-05 मय सिम, की-पैड मोबाइल-01 मय सिम, राउटर मय एडॉप्टर-01, जीएसटी कागजात, खाली स्टाम्प, उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बुलेट गाड़ी की RC व एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल रजि. नं. UP 43 BL 5789 जब्त की गई।
SP अमित कुमार ने बताया कि आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों के भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर उनसे पैन कार्ड, आधार, बैंक पासबुक, चैक बुक, खाली स्टाम्प जैसे निजी दस्तावेज ले लेते थे। इन दस्तावेजों से फर्जी फर्म व बैंक खाते खोलकर साइबर अपराध, मनी लॉन्ड्रिंग और ऑनलाइन ठगी की जाती थी l
आरोपियों के खिलाफ थाना गंगधार में धारा 316(2), 318(4) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। पुलिस प्रशासन द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों व नेटवर्क की तलाश कर रही है।

इस दौरान थानाधिकारी अमरनाथ जोगी, सउनि लाखन सिंह, कानि. नरवीर सिंह 1455, नेमीचन्द 707, बृजेश 1333, विकास 218, महेन्द्र खर्रा 196 शामिल रहे। साइबर टीम से रवि कानि. 1591 की विशेष भूमिका रही।












