
गंगधार/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में अंजुमन कमेटी द्वारा नि:शुल्क जला सेवा का किया उद्घाटन l भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए
अंजुमन कमेटी द्वारा सार्वजनिक प्याऊ की शुरुआत की गई है। सदर सलीम खान पठान की अगुवाई में शुरू की गई इस प्याऊ से राहगीरों, मजदूरों और आमजन को निशुल्क ठंडा पानी उपलब्ध होगा।
सोमवार को मुख्य मार्ग पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कमेटी के सदर सलीम खान पठान ने बताया कि गर्मी के मौसम में हर साल की तरह इस साल भी नि शुल्क प्याऊ शुरू किया गया l यह नेक पहल की गई है। प्याऊ पर प्रतिदिन सुबह से शाम तक साफ और ठंडा पानी उपलब्ध रहेगा।
गंगधार में अंजुमन कमेटी द्वारा शुरू की गई सार्वजनिक प्याऊ के शुभारंभ के दौरान अंजुमन कमेटी सदर सलीम खान, पूर्व सरपंच राजेश नीमा ,सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे l












