ताज़ा ख़बरें

गौरेला-पेण्ड्रा शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने संयुक्त पहल, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

गौरेला और पेण्ड्रा शहर में ट्रैफिक एवं यातायात व्यवस्था सुदृण करने कें संबंध में संयुक्त बैठक आयोजित

चौक, चौराहों, तिराहों एवं सड़क पर अवैध रुप से वाहन पार्किंग करने पर होगी चालानी कार्यवाई

गौरेला और पेण्ड्रा शहर में ट्रैफिक एवं यातायात व्यवस्था सुदृण करने कें संबंध में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया, यातायात, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में गौरेला के रेलवे स्टेशन, मंगली बाजार, गांधी चौंक, संजय चौक तथा पेण्ड्रा के आजाद चौक एवं दुर्गा चौक क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। चर्चा उपरांत दोनो शहरों के चौक, चौराहों, तिराहों एवं सड़क पर अपने घर के सामने अवैध रुप से वाहन पार्किंग करने पर चालानी कार्यवाई करने पर सहमती व्यक्त की गई।

बैठक में दोनो शहरों में बिना किसी बाधा के सुगम तरीके से यातायात व्यवस्था के लिए विचार विमर्श किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा रोड मार्किंग कराने, सड़कों पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों एवं सब्जी बिक्रेताओं पर सख्ती से रोक लगाने तथा आम लागों से यातायात नियमों का पालन कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ शमुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका परिसर गौरेला मुकेश दुबे एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी तापस शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिसर पेण्ड्रा राकेश जलान एवं उपाध्यक्ष शरद गुप्ता, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, एसडीएम मरवाही देवेन्द्र सिरमोर, जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा, यातायात प्रभारी सिद्धार्थ शुक्ला, थाना प्रभारी गौरेला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरेला एवं पेण्ड्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!