ताज़ा ख़बरें

खंडवा में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ को मिला नया नेतृत्व,डॉ शरद हरणे बने जिलाध्यक्ष

खास खबर

खंडवा में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ को मिला नया नेतृत्व,डॉ शरद हरणे बने जिलाध्यक्ष

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने आनंद सिंह

खंडवा। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देश पर संगठन विस्तार की कड़ी में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुदीप पाठक ने डॉ शरद हरणे को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ का खंडवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि डॉ हरणे अपने अनुभव और कार्यशैली से संगठन को मजबूती देंगे तथा स्वास्थ्य से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ शरद हरणे ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वास्थ्य क्षेत्र में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
वही झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निकेश चौहान एवं कार्यध्यक्ष प्रह्लाद महावर द्वारा आनंद सिंह पवार को प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा इन दोनों नियुक्ति पर पूर्व विद्यायक राजनारायण सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण)उत्तम पाल सिंह पुरनी ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष(शहर) प्रतिभा रघुवंशी, रचना तिवारी, हेमलता पालीवाल,देवेंद्र जैन,दीपक मुल्लू राठौर,ओंकर पटेल,रियाज हुसैन,अजय ओझा, डॉ मुनीश मिश्रा, अर्ष पाठक,सुनील आर्य,आलोक सिंह रावत,जिला प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,मनोज मंडलोई, श्याम यादव ,कुंदन मालवीय,विकास व्यास, विशाल जैन,रणधीर कैथवास, इमरान गोरी,वामन राव जाधव सहित अन्य कांग्रेसजनो ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!