क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री जामवाल जी का आज जिले में प्रवेश।
भोले बाबा के दर्शन कर ओंकारेश्वर मंडल अभ्यास वर्ग में होंगे शामिल।
पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर भाजपा की जिला बैठक आज।
खंडवा। इन दिनों प्रदेश भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अभ्यास वर्ग मंडल स्तर पर चल रहें है। खंडवा जिले में भी जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्षों की देखरेख में मंडल प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग आयोजित हो रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हर्ष का विषय है क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल जी का प्रवास इंदौर संभाग में चल रहा है। श्री जामवाल की 2 अप्रैल को इंदौर से प्रातः 8:30 बजे ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे, 11:00 ओंकारेश्वर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर मंडल अभ्यास वर्ग मैं शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। ओंकारेश्वर में अभ्यास वर्ग के पश्चात श्री जामवालजी बुरहानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 6 अप्रैल को पूरे जिले भर में भाजपा का स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा, पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में 2 अप्रैल गुरुवार को शाम 4:00 बजे भाजपा कार्यालय में जिला बैठक आयोजित की गई है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिले के वरिष्ठ जन पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित होंगे।








