ताज़ा ख़बरें

शासकीय हाई स्कूल बमनगांव आखई में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

खास खबर

शासकीय हाई स्कूल बमनगांव आखई में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
———————————————-
खण्डवा//आज संस्था में नवीन सत्र 2026-27 का प्रवेश उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सरपंच श्रीमती आशा मालवीया , सरपंच प्रतिनिधि श्री अखिलेश मालवीय PTAअध्यक्ष श्री चुन्नीलाल जी पटेल ,जनपद सदस्य श्री बसंत भगोरे एवं पालकगणो की उपस्थिति में संस्था में निशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं निशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
उक्त जानकारी संस्था प्राचार्य श्री रवि माहेश्वरी के द्वारा दी गई कार्यक्रम में शिक्षक परिवार के साथ-साथ गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!