ताज़ा ख़बरें

हरसूद, बलडी और पुनासा में उर्वरक वितरण के ई-टोकन सिस्टम संबंधी प्रशिक्षण 23 मार्च को

खास खबर

हरसूद, बलडी और पुनासा में उर्वरक वितरण के ई-टोकन सिस्टम संबंधी प्रशिक्षण 23 मार्च को

खण्डवा//प्रदेश में किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक वितरण के उद्देश्य से “ई-विकास” अर्थात वितरण एवं कृषि आपूर्ति समाधान प्रणाली लागू की गई है। इस “ई-विकास” प्रणाली एवं “ई-टोकन” जनरेशन सिस्टम के संबंध में पटवारी, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, कृषि विस्तार अधिकारी, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति और विपणन संघ के डबल लॉक केन्द्र प्रभारियो को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपसंचालक कृषि ने बताया कि यह प्रशिक्षण 23 मार्च को हरसूद में प्रात 11:30 बजे से बलड़ी में दोपहर 2:30 बजे से तथा पुनासा में अपरान्ह 4.30 बजे से संबंधित जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!