ताज़ा ख़बरें

पार्टी संगठन द्वारा आजीवन सहयोग निधि का संग्रहण किया जा रहा है।

खास खबर

पार्टी संगठन द्वारा आजीवन सहयोग निधि का संग्रहण किया जा रहा है।

मांधाता विधायक द्वारा सहयोग निधि के रूप में एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।

खंडवा। पार्टी की गतिविधियों एवं कार्यक्रमो के लिए धनराशि की आवश्यकता को देखते हुए पार्टी संगठन द्वारा प्रतिवर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि एवं समर्थकों से उनकी स्वेच्छा अनुसार आजीवन सहयोग निधि प्राप्त की जाती है, जिसके माध्यम से पार्टी संगठन की गतिविधियों एवं कार्यक्रम आयोजित होते हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इन दोनों आजीवन सहयोग निधि का संग्रहण किया जा रहा है। आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व महापौर सुभाष कोठारी है। श्री कोठारी जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं पार्टी के पदाधिकारी के सहयोग से इस निधि का लक्ष्य पूर्ण किया जा रहा है।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आजीवन सहयोग निधि अभियान अंतर्गत शुक्रवार को मांधाता विधायक नारायण पटेल द्वारा ₹ 1 लाख की समर्पण राशि का चेक भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी सुभाष कोठारी को प्रदान किया गया। इस दौरान खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ,खंडवा महापौर अमृता अमर यादव , जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरज पाल सिंह सोलंकी, सेवादास पटेल, अरुण सिंह मुन्ना, सुनील जैन, सुधांशु जैन, प्रियांशु चौरे, श्याम सिंह मौर्य, आनंद चौहान, इंदु दुबे, रोशनी गोलकर, प्रशांत मिश्रा, आशीष राजपूत सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!