ताज़ा ख़बरें

सब जीवो में शक्ति का संचार हो रहा है..पंडित राकेश तिवारी.

खास खबर

खण्डवा// निमाड़ के गणगौर उत्सव में चैत्र नवरात्र में अपनी महिमा मैं शक्ति का महत्व बताते हुए आचार्य श्री ने बताया की चींटी से लेकर हाथी पर्यंत सब जीवों में शक्ति का ही संचार हो रहा है जिसमें जो भी विशेषता है वह भगवती की शक्ति का संचार ही है वह वाणी हो नेत्र हो रूप हो क्रिया हो सब जगह भगवती का शक्ति रूप ही संसार में व्याप्त है समस्त देवों को भी शक्ति ही शक्तिमान बनती है शक्ति के बिना शिव ही शव है वह महाकाल रुद्र भी शक्ति के चरणों में पड़ा है जिन्होंने भी अपने जीवन में या पूर्व में भगवती की उपासना की है वह इस संसार में धन आयु प्राण रथ और नौकर चाकर से संपन्न है शक्ति की उपासना जीवन को श्रीमान बनती है भगवती की कथा नमाय्ण पारायणअपना महत्व है जो जीवन को संपन्नता और ऐश्वर्या से भरपूर कर देता है।उक्त उदगार देवी भागवत महापुराण का वाचन करते हुएआचार्य पंडित राकेश तिवारी जी द्वारा माता भगवती कथा में महिमा मंडल किया।

दोपहर 1:00 से लेकर 5:00 बजे तक खूब भक्ति रस वर्षा हो रही है। आज कथा का द्वितीय दिन था कथा अपनी एकाग्रता और हमारी सच्ची भक्ति हमको ईश्वर से जोड़ती है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कथा सुनने श्रद्धालु पहुँच रहे है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!