Seoni newsछपाराभीमगढ़मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी (छपारा) -भीमगढ़ बांध में डूबा बुजुर्ग , छपारा पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमगढ़ स्थित संजय सरोवर बांध से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां अजानिया गांव के एक 60 वर्षीय बुजुर्ग के डूबने की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजानिया निवासी इंदर सिंह यादव (60 वर्ष) प्रतिदिन की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए बांध के किनारे गए हुए थे। बताया जा रहा है कि मवेशियों को पानी पिलाने के बाद वे स्वयं नहाने के लिए बांध में उतरे। इसी दौरान अचानक वे गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते पानी में समा गए।

घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही छपारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

पुलिस और गोताखोरों की टीम द्वारा लगातार बांध के गहरे पानी में तलाश की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बुजुर्ग का कोई पता नहीं चल सका है। पानी की अधिक गहराई और सीमित दृश्यता के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया है। पुलिस द्वारा लोगों को संयम बनाए रखने और सुरक्षित दूरी पर रहने की अपील की जा रही है।

फिलहाल छपारा पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बुजुर्ग का पता लगाया जा सकेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!