Seoni newsबरघाटमध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत

सिवनी/बरघाट: सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमरवाही गांव में मंगलवार, 19 मई 2026 को बाघ के हमले में एक युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार
चमरवाही निवासी 40 वर्षीय इंद्र कुमार परते मंगलवार सुबह अपने परिजनों के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। काम के दौरान, जब वे परिजनों से कुछ दूरी पर थे, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद बाघ युवक को घसीटकर ले गया और उनके शरीर के निचले हिस्से को खा लिया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने जंगल में तलाश की, जहां उनका शव बरामद हुआ।
सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लालबर्रा अस्पताल भिजवाया। वन विभाग ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को तत्काल नकद सहायता राशि उपलब्ध करा दी है और शेष प्रक्रिया जारी है।
​वन विभाग ने क्षेत्र के निवासियों को फिलहाल जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!