ताज़ा ख़बरें

मूँदी पुलिस द्वारा टायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गये 20 नग टायर किया गया जप्त

खास खबर

मूँदी पुलिस द्वारा टायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर
चोरी गये 20 नग टायर किया गया जप्त
खंडवा, 19 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा चोरी के अपराधों में माल मुलजिम की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 09/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. में 20 नग पुराने टायर कीमती 94000 रू. के जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण :- दिनांक 14.01.2026 को फरियादी इमरान पिता इशाक पठान निवासी इदगाह मोहल्ला मूंदी के द्वारा उसकी दुकान से 20 नग पुराने टायर चोरी होने के संबंध मे थाना मूंदी पर अपराध क्रमांक 09/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर टायर चोरी करने वाले आरोपी कमर खां पिता अहमद खां  उम्र 35 साल निवासी आजाद नगर बुरहानपुर एवं शाहीद पिता युसुफ खान उम्र 22 साल निवासी आजाद नगर बुरहानपुर से पूछताछ की गयी, जिन्होने पूछताछ में दिनांक 10-11.01.2026 की दरमियान रात को बुखारदास चौराहे के पास से अपने पीकप वाहन में 20 नग पुराने टायर चोरी करना स्वीकार किया| आरोपियों की निशादेही पर चोरी गये 20 नग पुराने टायर कीमती 94000 रू. एवं घटना मे प्रयुक्त पिकप वाहन को जप्त किया गया| आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 19.03.02026 को माननीय न्यायालय खंडवा के यहा पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!