

खंडवा,14 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा महिला संबंधी अपराधो मे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं धर-पकड हेतु अभियान चलाया जा रहा है।इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिह गवली के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नर्मदानगर निरीक्षक विकास खींची के नेतृत्व में थाना नर्मदा नगर के अपराध क्रमांक 46/26 धारा-70(1),115(2),332(b),351(3)बीएनएस.
मे आरोपी को गिरफ़्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादीया/पीडिता ने दिनांक 06.03.2026 को रिपोर्ट किया कि दिनांक 04.03.2026 होली के दिन की रात करीब 07.00 बजे अज्ञात बदमाशो द्वारा मुँह बांधकर पीडिता के घर के अंदर घुसकर पीड़िता के साथ गलत काम कर मारपीट किये हैं। पीडिता ने संदेही के रूप में उसकी जात समाज के गणेश पिता चिंताराम मांडेर निवासी पुनासा पर संदेह व्यक्त किया है।फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना नर्मदानगर मे अपराध क्रमांक 46/26 धारा-70(1),115(2),332(b),351(3)बीएनएस. का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
विवेचना के दौरान संदेही गणेश व अन्य अज्ञात आरोपीगणो की तलाश पतारसी शुरू की गई एवं प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक खण्डवा द्वारा विशेष टीमो का गठन कर तीन टीमे बनाई गई, जिसमे टीम -(01) मे निरीक्षक विकास खिंची, सउनि. महेश श्रीवास्तव, प्रआर. 286 रवि पांडे , प्रआर.480 जितेंद्र राठौर ,आर.277 नेपाल सिंह कनेल व
टीम-(02) मे उनि. राजेन्द्र सयदे, प्रआर.124 जितेंद्र मंडलोई ,आऱ. 693 अनिल जाट ,आऱ.710 नन्हे लाल गुर्जर एवं टीम-(03) मे उनि. हुकुम चौधरी,प्रआर.413अरविन्द बालके ,प्रआर.16 जितेंद्र डोड़े ,आर.775 पुरुषोत्तम गठित कर एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिह गवली एवं निरीक्षक विकास खींची थाना प्रभारी नर्मदा नगर के नेतृत्व मे उक्त टीमों द्वारा संदेही/आरोपी गणेश पिता चिंताराम मांडरे को दिनांक 10.03.26 को अभिरक्षा मे लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी गणेश ने अपना जुर्म स्वीकार किया।आरोपी गणेश पिता चिंताराम मांडरे जाति चमार उम्र 35 वर्ष निवासी हरिजन मोहल्ला पुनासा थाना नर्मदानगर को गिरफ्तारी के कारणो से अवगत कराकर दिनांक 11.03.26 को गिरफ्तार कर दिनांक 13.03.26 तक का पुलिस रिमांड लिया गया। अपराध सदर मे अन्य आरोपीगणो के संबंध मे पूछताछ की गई।आरोपी का डीएनए परीक्षण हेतु रक्त नमूना लिया गया।पुलिस रिमांड समाप्ति पश्चात् दिनांक 14.03.26 को आरोपी गणेश को माननीय न्यायालय खण्डवा के समक्ष पेश किया गया। जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।










