ताज़ा ख़बरें

*लेफ्टिनेंट आदित्य पहुंचे सदभाव मंच के आमने सामने में,किया सम्मान।*

खास खबर

*लेफ्टिनेंट आदित्य पहुंचे सदभाव मंच के आमने सामने में,किया सम्मान।*

खंडवा। जिले के साथ ही प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि गरीब और मिडियम परिवार के आदित्य देशपांडे के भारतीय आर्मी में अधिकारी लेफ्टिनेंट की पोस्ट पर पहुंचे हैं। सदभावना मंच के निर्मल मंगवानी व मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने विचार व्यक्त करते हुए कहा यह कार्य अर्जुन व्दारा मछली की आंख में तीर भेदने के समान चुनौती जैसा है। कड़ी तपस्या के बाद आदित्य देशपांडे के लेफ्टिनेंट बनने पर प्रमोद जैन ने बधाई दी। इस अवसर पर श्री देशपांडे ने अपने संघर्ष पूर्ण प्रशिक्षण एवं नियुक्ति का पूरा संघर्ष एवं अनुभवों को सांझा किया। शाल श्रीफल एवं मोतियों की माला से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मंच संस्थापक प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, जगदीशचंद्र चौरे, ओम पिल्ले, कैलाश शर्मा, ललीत चौरे, निर्मल मंगवानी, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, नारायण फरकले, कमल नागपाल, काईद जौहर, संतोष देशपांडे, अर्जुन बुंदेला, अनुप शर्मा, मुरली कोडवानी, इशान बुंदेला, रूचिका देशपांडे, गोलू वर्मा, तुलसीराम अटुदे, सुभाष मीणा आदि उपस्थित थें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!