राजस्थान

6 साल के मासूम बालक अलीहसन पिता आबिद हुसैन आनू ने रखा अपने जीवन का पहला रोजा l

चौमहला/झालावाड़(आबिद मंसूरी)

झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे मै मुस्लिम समाज के पवित्र माह रमजान के अवसर पर पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ-साथ मासूम बच्चे भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ रोजा रख रहे हैं। इसी कड़ी में कस्बे के 6 साल के मासूम बालक अलीहसन पिता आबिद हुसैन आनू (पत्रकार)ने अपने जीवन का पहला रोजा रखा।तपती धूप की परवाह किए बिना नन्हे अलीहसन ने अल्लाह और उसके रसूल की रजा हासिल करने के लिए पूरे सब्र और हिम्मत के साथ भूख-प्यास बर्दाश्त की। पिता आबिद हुसैन आनू ने बताया की अली हसन इस दिन को लेकर काफी उत्साहित थे और उन्होंने पूरे दिन इबादत में समय बिताया।शाम को इफ्तार के दौरान घर में खुशी का माहौल रहा। परिजनों और रिश्तेदारों ने अलीहसन को दुआओं और दिली मुबारकबाद से नवाजा। इस मौके पर सभी ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ भी मांगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!