ताज़ा ख़बरें

*श्रीगौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज, खंडवा द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न*

खास खबर

*श्रीगौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज, खंडवा द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न*

खंडवा। श्रीगौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज, कार्यकारिणी समिति खंडवा द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया।

अध्यक्ष निलेश मालवीय ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे हुआ। आयोजन में समाज के सम्माननीय वरिष्ठजन, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज ट्रस्ट धर्मशाला, मालवीय कॉलोनी, लाल चौकी, खंडवा में आयोजित किया गया।

समाजसेवी सुनील जैन और कमल नागपाल के अनुसार समारोह में कार्यकारिणी समिति के विशेष आग्रह पर समाज के शोकाकुल परिवारों की विशेष उपस्थिति रही जिन्हें समाज जनों ने परंपरानुसार रंग गुलाल किया। उपस्थित समाजजनों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला ट्रस्टी श्रीमती निर्मला सराफ जी, विनोद मालवीय एवं मनोज मालवीय की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। युवा विकास मंच के युवा साथियों द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था की गई।
आयोजन पश्चात स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसके उपरांत कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।
समारोह ने समाज में एकजुटता, प्रेम एवं पारस्परिक सद्भाव को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव योगेश मालवीय एवं आभार ट्रस्टी चंद्रकांत मालवीय ने व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!