ताज़ा ख़बरें

भाजपा कार्यालय में ‘अचानक एंट्री’: मंत्री विजय शाह ने कार्यकर्ताओं संग साधा सीधा संवाद

हर महीने एक शनिवार, दो घंटे का ‘जन-संवाद दरबार’

भाजपा कार्यालय में ‘अचानक एंट्री’: मंत्री विजय शाह ने कार्यकर्ताओं संग साधा सीधा संवाद
हर महीने एक शनिवार, दो घंटे का ‘जन-संवाद दरबार’
बोले—संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरी प्राथमिकता
खंडवा। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह शनिवार सुबह अचानक इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय पहुंच गए। बिना पूर्व सूचना के पहुंचे मंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। करीब दो घंटे तक कार्यालय में रुककर उन्होंने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।
मंत्री श्री शाह ने ऐलान किया कि वे प्रत्येक माह एक शनिवार को दो घंटे भाजपा कार्यालय में बैठकर विधायकों व कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे।
35 साल से अजेय, विकास पर फोकस
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने कहा कि विजय शाह प्रदेश के ऐसे आदिवासी नेता हैं जो पिछले 35 वर्षों से लगातार जनता के आशीर्वाद से निर्वाचित होते आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार आने के बाद हरसूद क्षेत्र में सड़कों, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है।
संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

भाजपा कार्यालय में मंत्री ने कार्यालय मंत्री भारत पटेल, नगर निगम एमआईसी सदस्य अनिल वर्मा प्रवक्ता सुनील जैन सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती पर मंथन किया।
मंत्री श्री शाह ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पहल पर मंत्रियों द्वारा नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं से संवाद करना संगठन को नई ऊर्जा देगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर की समस्याओं का समाधान और कार्यकर्ताओं का सम्मान ही संगठन की असली ताकत है, जिसे और सशक्त किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!