
खण्डवा से तनिष गुप्ता की खास रिपोर्ट-
होली पर्व को लेकर बाजार में उत्साह व उमंग। अलग अलग रंगों से सजी दुकानें,बच्चों की पिचकारियों में भी विस्तृत रेंज।

खण्डवा//शहर में होली के पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है खासकर बच्चों व युवाओं में इसकी बानगी बाजारों में सज रही रंगों,गुलालों व पिचकारियों की दुकानों पर भीड़ से लगाया जा सकता है दुकानों पर तरह-तरह की पिचकारिया बिकने के लिए बाजार में उपलब्ध है साथ ही लोग ऑर्गेनिक गुलाल महकदार फूलों के रंग से बने गुलाल को खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो शरीर को किसी भी तरह से नुकसान से बचाता है। साथ ही बच्चों के लिए पिचकारियों में भी कई श्रृंखलाएं दुकानों पर उपलब्ध है जिसे बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही बाजार में मिठाई के रूप में हार व कंगन भी सजने लगे हैं जो होली पर्व पर खास मिठाई के रूप में जानी जाती है जिसे होलिका पर भेंट भी की जाती है। इसके अलावा शहर में जगह-जगह होलीका दहन के लिए डांडे लगाए गए हैं। दुकानदारों की माने तो पिछले वर्षों की अपेक्षा बच्चों की पिचकारियों में काफी नई व्हेरायटी बाजार में बिकने के लिए आई हुई है। साथ ही इनके दामों में भी पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कलरों में भी विस्तृत रेंज बाजार में बिकने के लिए आए हुए हैं जिनके भी दाम बड़े हुए हैं। चूंकि होली के पूर्व का रविवार होने से बाजार का दिन है और खरीदारी के लिये ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग खरीदारी करने निकले है इसलिये बाजार में खासा उत्साह नजर आ रहा है।होली उत्सव को दो दिन बचे हुए हैं इसको लेकर बच्चों व युवाओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है और अपने पसंद की पिचकारिया व महकदार रंगों को खरीदने के लिए बाजार में परिवार के साथ दुकानों पर पहुंच रहे हैं।






