
ओंकारेश्वर में “शुकदेव मुनि द्वार” के चौड़ीकरण के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
—
शुक्रवार को श्री ओंकारेश्वर मंदिर स्थित श्री शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण के संबंध में पुलिस थाना मांधाता के कन्ट्रोल रूम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुनासा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट श्री पंकज वर्मा ने बताया कि श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर स्थित शुकदेव मुनि द्वार की वर्तमान में चौड़ाई दो से ढाई फीट है, इसे चार से पांच फीट किया जाने से श्रद्धालुओं को दर्शन करने में सुगमता होगी।
बैठक में उपस्थित आर्किटेक्ट श्री रितुराज द्वारा शुकदेव मुनि द्वार चौड़ीकरण के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से द्वार चौड़ीकरण की जानकारी दी गई। बैठक में महंत श्री मंगलदास त्यागी अध्यक्ष षट्दर्शन संत मंडल, ओंकारेश्वर एव षट्दर्शन संत मडंल के महात्मा गण, श्री नवलकिशोर शर्मा अध्यक्ष पंडा संघ एवं अन्य ब्राम्हण गण मंदिर पुजारीगण, श्री प्रकाश परिहार नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि, अधिवक्ता मनिष पुरोहित, गजेन्द्र अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि पत्रकारगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मोनिका पारधी, थाना मांधाता की प्रतिनिधि चेतना चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों ने बैठक में श्री शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण के लिए अपनी सर्वसहमति प्रदान की।












