
पंधाना पुलिस ने जुआँ खेलते हुऐ 09 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जुआडियो से 24,465 रूपये नगदी सहित 03 मोटरसाइकिल व 02 कार जप्त
खंडवा, 27 फरवरी 2026

थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक दिलीपसिंह देवडा को मुखबीर से जुआँ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारीयों को सूचना से अवगत कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व डी एस पी मुख्यालय के दिशा निर्देशो के अनुसार बल के साथ व राहगीर पंचान को लेकर मुखबिर व्दारा बताये स्थान खापरी गांव के बाहर ईट भट्टे के पास पहुंचे तथा ईट भट्टे की आड़ से छिपकर देखा तो कुछ लोग नीचे जमीन पर गोल घेरे में बैठ कर तास पत्ते से हार जीत का दांव लगाकर जुआं खेल रहे थे, जिसे तत्काल घेराबंदी कर बल एवं पंचान की मदद से पकडे गये। व्यक्तियों का नाम पता पूछते उन्होने अपना नाम 1.भूपेन्द्र पिता मोहन यादव उम्र 33 साल निवासी घुघरिया खेडी थाना गोगावा,2.दिलावर पिता कादर शाह जाति मुसलमान उम्र 48 साल निवासी ग्राम टेमी , 3.कृष्णा पिता हौसीलाल सेन जाति नाई उम्र 40 साल निवासी ग्राम बगमार,4.योगेन्द्र पिता विजयसिंह राजावत जाति राजपूत उम्र 24 साल निवासी ग्राम जामली, 5.जितेन्द्र पिता ओमप्रकाश पटेल जाति कुन्बी उम्र 30 साल निवासी रेल्वे स्टेशन के पास बगमार, 6.अक्तर खां पिता ख्यात खां जाति मुसलमान उम्र 38 साल निवासी ग्राम पंधाना , 7.सलीम पिता गुलशेर खान जाति मुसलमान उम्र 40 साल निवासी ग्राम पंधाना, 8.वसीम पिता मशरत जाति मुसलमान उम्र 36 साल सिविल लाईन खण्डवा, 9.अशफाक पिता अक्तर खान जाति मुसलमान उम्र 42 साल निवासी पंधाना का होना बताया उनकी तलाशी लेते कुल नगदी मशरुका 24,465/- रूपये व 52 ताश पत्ते मिले एवं घटना स्थल पर तीन मोटर सायकल जिनका नम्बर MP 12 MW 9725 किमती करीबन 20000 हजार , MP 12 MW 6281 कीमती करीबन 15000/-, MP 12 MW 7690 कीमती करीबन 20000/- रूपये एवं टाटा कम्पनी की कार क्रमांक MP 12 ZG 6502 कीमती करीबन 120000/- रूपये व सुजूकी कंपनी की आर्टिगा कार क्रमांक MP09 WD 8070 कीमती करीबन 180000/- रूपये मिला जिसे पंचो के समक्ष जप्त किया । कुल मशरुका 3,79465 रूपये व आरोपीगणो को जप्त मशरुका एवं जप्त शुदा वाहन के थाने लेकर आये । आरोपीगणो का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाया जाने से अपराध क्रमांक 81/26 का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।












