ताज़ा ख़बरें

*जनपद पंचायत खंडवा में पुरानी बिल्डिंग तोड़ने पर भारी आपत्ति*

खास खबर

*जनपद पंचायत खंडवा में पुरानी बिल्डिंग तोड़ने पर भारी आपत्ति*
कांग्रेस पार्टी की निर्माण समिति सभापति श्रीमती कलावती/धर्मेंद्र साकल्ले ने सवाल खड़े किए, 15-20 लाख की मरम्मत के बाद भी क्यों तोड़ी जाए इमारत?
खंडवा, 26 फरवरी 2026 – जनपद पंचायत खंडवा की पुरानी प्रशासनिक बिल्डिंग को तोड़कर नई बिल्डिंग बनाने के फैसले पर स्थानीय स्तर पर तीखी आपत्ति दर्ज की गई है। कांग्रेस पार्टी की निर्माण समिति सभापति श्रीमती कलावती एवं धर्मेंद्र साकल्ले ने जनपद पंचायत में चल रहे इस काम को लेकर सवाल उठाया है कि जब पुरानी बिल्डिंग पूरी तरह सुरक्षित और हाल ही में मरम्मत की गई है, तो उसे तोड़ने की क्या जरूरत है?
आपत्ति दर्ज करने वालों ने स्पष्ट किया कि जनपद पंचायत खंडवा की पुरानी बिल्डिंग अभी अच्छी स्थिति में है। मात्र कुछ दिन पहले ही इसमें 15 से 20 लाख रुपये खर्च कर मरम्मत कार्य कराया गया था। बावजूद इसके बिल्डिंग तोड़ने पर अड़े हुए है। आपत्तिकर्ताओं का कहना है कि नई बिल्डिंग बनाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है और राजस्व विभाग की अन्य जमीन भी खाली पड़ी है, जहां बिना पुरानी इमारत को बिना नुकसान पहुंचाए नई बिल्डिंग बनाई जा सकती है।
“शासन की राशि का सदुपयोग होना चाहिए, न कि बर्बादी। जब पुरानी बिल्डिंग अभी भी उपयोगी है और मरम्मत कराई गई है, तो इसे तोड़ने का क्या औचित्य है? यह सरकारी धन की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं है।”
आपत्ति पत्र में साफ लिखा गया है – “जनपद पंचायत खंडवा की यह बिल्डिंग इतनी खराब नहीं है कि इसे तोड़ दिया जाए। नई बिल्डिंग के लिए राजस्व की और भी जमीन उपलब्ध है। अतः हमारी ओर से बिल्डिंग तोड़ने पर असहमति दर्ज की जाती है।”
वर्तमान में बिल्डिंग को तोड़ने के लिए जनपद पंचायत खंडवा के जिम्मेदार पदाधिकारी लगे हुए है। और कुछ जनप्रतिनिधियों ने इस मामले को लेकर जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
यह मामला अब जनपद पंचायत खंडवा में चर्चा का विषय बन गया है। देखना होगा कि प्रशासन और निर्माण समिति इस आपत्ति पर क्या रुख अपनाती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!