हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर के लिए 1 मार्च तक करें आवेदन
—
खण्डवा//ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर यंत्रों के आवेदन दिनांक 1 मार्च 2026 तक आमंत्रित किये गए हैं। सहायक कृषि यंत्री ने बताया कि हैप्पी सीडर, सुपर सीडर तथा स्मार्ट सीडर के लिए 4500-4500 रूपए राशि का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। इच्छुक किसान आवेदन के साथ निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाकर जमा कर सकते हैं। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा। सहायक कृषि यंत्री ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि 1 मार्च 2026 से पूर्व ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सुविधा का लाभ उठाएं।








