ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना” के तहत खंडवा जिले के वृद्धजन 27 फरवरी को अयोध्या जाएंगे

खास खबर

“मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना” के तहत खंडवा जिले के वृद्धजन 27 फरवरी को अयोध्या जाएंगे

चयनित वृद्धजनो से 27 को प्रातः 10 बजे पार्वतीबाई धर्मशाला में उपस्थित होने की अपील

खण्डवा//प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत खंडवा जिले के वरिष्ठ नागरिक अयोध्या की तीर्थ यात्रा करेंगे। #कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि “अयोध्या तीर्थ स्थान” के लिये विशेष रेल 27 फरवरी को रवाना होगी तथा 2 मार्च को वापस आएगी। डिप्टी कलेक्टर श्री दिनेश सावले ने बताया कि आई.आर.सी.टी.सी. भोपाल से प्राप्त सूचना के अनुसार इस तीर्थ यात्रा के लिए 27 फरवरी को दोपहर 3:50 बजे रेल्वे स्टेशन खंडवा से मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत अयोध्या तीर्थ यात्रा हेतु स्पेशल रेल रवाना होगी। चयनित यात्रियों को रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित पार्वतीबाई धर्मशाला में 27 फरवरी को समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक टिकिट वितरण किये जायेंगे। डिप्टी कलेक्टर श्री सांवले ने सभी चयनित यात्री एवं प्रतिक्षा सूची में शामिल वृद्धजनों से अपील की है कि वे अपना आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र (दोनो में से किसी एक अथवा दोनो की मूल प्रति) के साथ धर्मशाला में 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे उपस्थित हो जाएं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!