
*खंडवा के थाना हरसूद क्षेत्र में रात्रि समय ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल।*
खण्डवा//
खंडवा जिले थाना हरसूद क्षेत्र में छनेरा स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन से गिर कर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11-02-2026 को रात्रि 07:38 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना हरसूद में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सउनि तीरथराज अवस्थी एवं पायलेट रोहित श्रीवास ने मौके पर पहुँचकर बताया कि छनेरा स्टेशन के पास आउटर पर ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया था,
डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल युवक को एफआरव्ही वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र हरसूद में भर्ती कराया। डायल-112 की तत्परता से पीड़ित युवक को समय पर उपचार मिला ।








