
महाशिवरात्रि पर बालाजी पुरम में तिलकेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा।

खंडवा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खंडवा के बालाजी पुरम में नवनिर्मित तिलकेश्वर महादेव मंदिर का उद्घाटन एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 13 फरवरी से प्रारंभ होकर 15 फरवरी को विधि-विधान एवं महा प्रसादी के साथ संपन्न होगा।
बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल ने बताया कि बालाजी परिवार बालाजी पुरम अपनी पारंपरिक वास्तुकला, सुव्यवस्थित परिसर और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। इसी परिसर में तिलकेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर में स्थापित होने वाला शिवलिंग मां नर्मदा से प्राप्त हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नर्मदा से प्राप्त शिवलिंग का विशेष महत्व माना जाता है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बालाजीपुरम में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 13 फरवरी को कलश यात्रा, अन्नदिवास एवं वेदी पूजन होगा। 14 फरवरी को जलादिवास, फलादिवास, रुद्र अभिषेक एवं वेदी पूजन किया जाएगा। जबकि15 फरवरी को देव प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं महा प्रसादी का कार्यक्रम संपादित होगा।
प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।








