
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने देने के विरोध में भोपाल में निकली जन आक्रोश महिला पदयात्रा।

पद यात्रा मे खंडवा से महापौर अमृता यादव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर हुई शामिल।
खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने सोमवार को एमवीएम कॉलेज ग्राउंड से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संशोधन प्रस्ताव का संसद में विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने के विरोध में आयोजित जन आक्रोश महिला पदयात्रा में रोशनपुरा चौराहा तक सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम को प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व मंत्री व विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, सांसद सुश्री कविता पाटीदार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे एवं कवयित्री श्रीमती अनामिका अम्बर ने संबोधित कर विपक्ष और कांग्रेस की आक्रोश रैली के माध्यम से काले वस्त्र पहनकर विरोध प्रदर्शित करते हुए निंदा की। भोपाल के इस आयोजित कार्यक्रम में खंडवा महापौर अमृता अमर यादव महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर भी शामिल हुई।









