ताज़ा ख़बरें

जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 32 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले में 58 अनावेदकों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

खंडवा, 12 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) श्री महेन्द्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 11.02.26 को कुल 01 स्थाई वारंट,10 गिरफ़्तारी वारंट, 50 जमानती वारंट एवं 80 समन्स जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 11.02.26 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पिपलोद के आरोपी सुनीता बाई पति राजाराम भील उम्र 45 साल निवासी ग्राम रामपुरा के कब्जे से 08 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800/-रुपये जब्त किए। थाना मूँदी के आरोपी दिनेश पिता मिश्रीलाल सावनेर जाति चमार उम्र 45 साल निवासी वार्ड क्र 8 मूँदी के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 640/-रुपये की जब्त की गई है। थाना खालवा के आरोपी नरसिंह पिता ध्यान सिंह जाति भिलाला उम्र 40 साल निवासी ग्राम आड़ाखेड़ा एवं प्रकाश पिता मोतीलाल कोरकू उम्र 35 साल निवासी ग्राम खारी माल के कब्जे से 10-10 लीटर प्लास्टिक की केनो मे हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 1500/- रुपये की जप्त की गई है। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

दिनांक 11.02.26 को जिला खंडवा मे यातायात थाना एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना HSRP, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वाले कुल 32 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 13400/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

जिले के विभिन्न थानो मे कुल 58 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 39 प्रकरणों मे 48 अनावेदकों के विरुद्ध ,धारा 129 BNSS के तहत 06 प्रकरणो मे 06 अनावेदकों के विरुद्ध एवं धारा 170 BNSS के तहत 04 प्रकरणों में 04 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 30 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!