ताज़ा ख़बरें

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 09 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 09 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 13 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 20 अप्रैल 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 19.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पदमनगर के आरोपी त्रिलोक यादव पिता रमेश यादव उम्र 38 साल निवासी संतोषी माता वार्ड खंडवा के कब्जे से थैली में रखे 19 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के कीमती 1330/-रूपये की जप्त की गई एवं आरोपी श्याम पिता राजकरण श्रीवास जाति नाई उम्र 40 साल निवासी इंदौर नाका खंडवा के कब्जे से 23 नग क्वाटर देशी प्लेन सीलबंद कीमती 1610/-रूपये की जप्त की गई| थाना जावर के आरोपी अविनाश पिता गोविंद राजपूत उम्र 32 साल निवासी राई खुटवाल के कब्जे से अवैध 20 क्वाटर देशी प्लेन मदिरा कीमती 1600/-रुपये की जप्त की गई एवं आरोपी संतोष पिता रामसिंग सावनेर जाति बलाई उम्र. 28 साल निवासी ग्राम शिवना के कब्जे से अवैध 18 क्वाटर देशी प्लेन मदिरा कीमती 1440/-रुपये की जप्त की गई| थाना नर्मदानगर के आरोपी कपिल बामनिया पिता मानसिंह जाति भीलाला उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चिकढालिया के कब्जे से प्लास्टिक की कैन में 15 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 225/-रुपये की जप्त की गई| आरोपिया ममताबाई पति सुरेश जाति भीलाला उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम धावडिया के कब्जे से प्लास्टिक की कैन में 15 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 2250/-रुपये की जप्त की गई एवं आरोपिया पूनम भीलाला पति संदीप कुशवाह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम धाराजी रोड पुनासा के कब्जे से प्लास्टिक की कैन में 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1000/-रुपये की जप्त की गई। थाना हरसूद के आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन कीमती 1260/- रूपये की जप्त की गई एवं आरोपी शिवम पिता रामगोपाल चौहान उम्र 21 साल निवासी ग्राम मौजवाडी माल के कब्जे से 19 क्वार्टर देशी प्लेन कीमती 1330/-रूपये की जप्त की गई| उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 19.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 18 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 8500/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 19.04.2026 को 13 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 07 प्रकरणों में 07 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरणों में 06 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!