Seoni newsछपारासिवनी

जिला पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता हुए जागरूकता कार्यशाला में शामिल, छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किया प्रेरित


छपारा। शासकीय आईटीआई कॉलेज छपारा में सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 06 फरवरी को एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।

कार्यशाला के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बर्बाद कर देता है। युवाओं को चाहिए कि वे नशे से दूरी बनाकर रखें और अपने भविष्य को सुरक्षित करें। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा भी नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाली बीमारियों तथा सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई। साथ ही नशा छोड़ने के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं एवं सहायता सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए संकल्प लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!