ताज़ा ख़बरें

तेलंगाना में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के पश्चात खंडवा पहुंची मध्य प्रदेश कबड्डी टीम का हुआ शानदार स्वागत।

खास खबर

तेलंगाना में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के पश्चात खंडवा पहुंची मध्य प्रदेश कबड्डी टीम का हुआ शानदार स्वागत।

खंडवा। जिला कबड्डी संघ खंडवा और बालाजी ग्रुप द्वारा आयोजित श्री बालाजी स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप 2025 दिसंबर माह में आयोजित की गई थी यहां से मध्य प्रदेश के 14 बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया गया था। समाजसेवी सुनील जैन एवं जिला कबड्डी संघ के सचिव एवं प्रदेश कबड्डी संघ के सदस्यों संदीप सोलंकी ने बताया कि मध्य प्रदेश के टीम तेलंगाना राज्य द्वारा आयोजित नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप जो 26 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित की गई थी उस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम ने बहुत ही अच्छा शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में पांचवी रैंक हासिल की। तेलंगाना में शानदार प्रदर्शन करने के पश्चात टीम खंडवा स्टेशन पहुंची तो जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारी एवं समाजसेवी सुनील जैन, नारायण बाहेती, प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
मध्य प्रदेश टीम की कप्तान ज्योति भाटी के नेतृत्व में टीम ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। खंडवा से सलोनी खरे का चयन मध्य प्रदेश टीम में हुआ था जिन्होंने भी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया।
टीम मैनेजर के रूप में खंडवा से दुर्गा वास्कले एवं कोच के रूप में मोहित समरिया इंदौर असिस्टेंट कोच विशाल जाट टीम के साथ रहे। समाजसेवी सुनील जैन एवं नारायण बाहेती ने बताया कि
खंडवा जिला कबड्डी संघ के ऊर्जावान अध्यक्ष रितेश गोयल ने टीम को बहुत बधाई दी एवं अच्छे प्रदर्शन के लिए उनका स्वागत कर खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। खंडवा जिला कबड्डी संघ के संरक्षक अमर यादव ने मध्य प्रदेश टीम के 19 साल बाद इस उपलब्धि पर बहुत खुशी जाहिर की
मध्य प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश टीम कबड्डी के क्षेत्र में देश में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है मध्य प्रदेश कबड्डी संघ के सचिव जेसी शर्मा जी , मध्य प्रदेश कबड्डी संघ के संरक्षक मोहन चौहान, अरुण राजपूत, जिला खेल अधिकारी रूप सिंह क्लेश, सुनील जैन,नारायण बाहेती, सखाराम यादव, राम शंकर इवने, बालदार पराटे, आनंद झंझोट, मुकेश गुर्जर, संदेश अग्निहोत्री, अनमोल भारद्वाज छनेरा, कपिलजी नवनीत खरात, उमेश खड़े, भूषण पाटील, जयेश कटारे सभी ने हर्ष व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!