ताज़ा ख़बरें

सड़क सुरक्षा माह 2026 मे जागरूकता रैली निकाल कर आमजन को किया गया जागरूक

यातायात पुलिस द्वारा स्कूलों मे नुक्कड नाटक के माध्यम से यातायात के प्रति स्कूलों के बच्चों को किया गया जागरूक

सड़क सुरक्षा माह 2026 मे जागरूकता रैली निकाल कर आमजन को किया गया जागरूक
यातायात पुलिस द्वारा स्कूलों मे नुक्कड नाटक के माध्यम से यातायात के प्रति स्कूलों के बच्चों को किया गया जागरूक
खंडवा, 30 जनवरी 2026
“सड़क सुरक्षा की चुनौती की गंभीरता के बारे में नागरिकों एवं सभी हितधारकों को जागरूक करने के उद्देश्य से 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। दिनांक 30.01.2026 को सड़क सुरक्षा जागरूकता पैदल रैली एस.एन कॉलेज से पदम नगर पुलिस थाने तक निकाली गई| जागरूकता रैली मे खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक खंडव डीआईजी श्री मनोज कुमार राय, एनएचएआई के प्रभारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्रसिंह परिहार व आम नागरिक उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन में यातायात पुलिस खंड़वा ने सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिले मे चल रहे यातायात जागरुकता अभियान के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्रसिंह परिहार, सूबेदार धर्मेन्द्र गौर, सूबेदार नितिन निंगवाल, सउनि विश्वास वानखेडे द्वारा पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल सुरजकुण्ड एवं शासकीय गणेशगंज शाला में नुक्कड नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओ को यातायात सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया जिसमे लगभग 200 छात्र-छात्राओ को यातायात संकेतो, नियमो, वाहन चलाते समय सावधानिया, नशे में वाहन न चलाना, वाहन से संबंधित कागजात जैसे रजिस्ट्रेशन/फिटनेस, बीमा, लाईसेंस, नो पार्किंग, नो एन्ट्री, टु व्हीलर, फोर व्हीलर चलाते समय हेलमेट, सीटवेल्ट का उपयोग व वाहन चलाते समय सभी आवश्यक कागजो को साथ रखे एवं अपने परिवार को भी इसकी जानकारी दे ताकि सडक दुर्घटनाओ से बचा जा सके। साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही राहतीर समेत अन्य योजनाओं के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई।
जागरुकता के साथ साथ थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्र सिंह परिहार सूबेदार धर्मेन्द्र गौर, सूबेदार नितिन निंगवाल, सउनि विश्वास वानखेडे, सउनि रामेश्वर कंसाना, सउनि गजेन्द्रसिंह पवार एवं यातायात टीम के द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले 113 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई और ₹51500 का जुर्माना वसूला गया, जिसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और अन्य धाराओं में चालान शामिल थे। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में समझाया गया। इस प्रकार अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करके आमजनता में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा का संदेश भी दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!