
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किल्लोद ब्लॉक में गाँवो में पेयजल स्त्रोतों में फ्लोराइड पाए जाने के संबंध में कलेक्टर को लिखा पत्र
खंडवा/
खण्डवा जिले के किल्लौद ब्लॉक में गाँवों में पेयजल स्त्रोतों में अत्याधिक फ्लोराईड पाए जाने व प्रभावित जल स्त्रोतों के निरंतर उपयोग एवं संभावित गंभीर स्तिथी के संबंध में जिला।कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को पत्र जारी कर फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने से क्षेत्र वासियों को होने वाली समस्याओं को लेकर गुरुवार को मुलाकात की।
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि किल्लौद ब्लॉक के ग्राम गरबड़ी, कुडिया माल, बरमलाय, कुकढाल, बिल्लौद, जुनापानी हरीपुरा सेमरूढ, पाठाखाली, धनवानी, गुरावां एवं अन्य में फलोराईड की समस्या पाये जाने को लेकर मैने कल ब्लॉक के ग्रामों का भ्रमण किया इस दौरान यह पाया गया कि जिन हैंडपंपों / जलस्त्रोतों पर फलोराईड प्रभावित होने के कारण लाल निशान लगाये गये है, उनका उपयोग आज भी किया जा रहा है।यह स्थिती अत्यंत चिंताजनक है कि इन चिन्हित जलस्त्रोतों का उपयोग विघालयों में अध्ययनरत बच्चें भी कर रहे है जिनसे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड रहा हैं एंव स्थिती गंभीर हो रही हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि आगामी गर्मी के मौसम में जल स्तर और गिरने की संभावना है, जिससे सुरक्षित जल स्त्रोतों की उपलब्धता और कम हो जायेगी। ऐसी स्थिती में यदि तत्काल कदम नहीं उठाये गये तो फ्लोराईड की समस्या और अधिक गंभीर रूप ले लेगी जिसका प्रभाव बच्चों एवं आमजन के स्वास्थ्य पर पडेगा।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि पत्र के माध्यम से जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कलेक्टर से निवेदन किया कि अतिशीघ्र
लाल निशान लगे सभी फ्लोराईड प्रभावित जल स्त्रोतों को तत्काल पुर्णतः प्रतिबंधित/ बंद कराया जाए,विद्यालयों में बच्चों हेतु सुरक्षित पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।संबंधित ग्राम पंचायतों, स्कुल प्रबंधन एंव विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएँ।
उक्त संबंध में कभी कार्रवाई नहीं कही गई तो जिला कांग्रेस कमेटी इसको लेकर उग्र आंदोलन करेगी।










