
नगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन का अंतिम व 25 वां
सम्मेलन दीनदयाल बस्ती में 25 जनवरी को।
पर्यावरण की रक्षा को लेकर सम्मेलन में आयोजित भोजन प्रसादी स्टील के बर्तन में श्रद्धालु ग्रहण करेंगे।
खंडवा। सामाजिक समरसता के भाव को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू सम्मेलन ग्रामीण एवं नगर की बस्ती में आयोजित किया जा रहे हैं, सम्मेलन मुख्य रूप से हिंदू समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता (जाति-भेद मिटाना) बढ़ाने, और सांस्कृतिक चेतना जाग्रत करने का एक वैचारिक मंच है। समाज सेवी सुनील जैन ने बताया कि ये आयोजन ‘पंच परिवर्तन’ (व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, पर्यावरणीय और राष्ट्रीय सुधार) के माध्यम से एक सशक्त और राष्ट्र-प्रेमी हिंदू समाज बनाने का प्रयास करते हैं। संघ द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन की प्रमुख विशेषताएं
उद्देश्य यह है कि हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोना, छुआ-छूत और भेदभाव मिटाकर समरसता स्थापित करना, तथा राष्ट्र-निर्माण में भूमिका सुनिश्चित करना।
पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देना।विभिन्न वर्गों को एकजुट करना। पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देना हें। सुनील जैन ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष (1925-2025) के उपलक्ष्य में बड़े स्तर पर ये सम्मेलन आयोजित कर रहा है। सम्मेलन 43 ग्राम की बस्तियों में एवं नगर की 25 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नगर में 24 हिंदू सम्मेलन भव्यता के साथ संपन्न हुए। नगर में अंतिम 25 वां हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को
दीनदयाल बस्ती नर्मदा मंदिर परिसर में आयोजित होगा। हिंदू सम्मेलन के लिए तैयारीया चल रही है। घर-घर जाकर सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए निमंत्रण दिए जा रहे हैं, साथ ही कलश यात्राएं भी निकाली जा रही है। हिंदू सम्मेलन में भोजन प्रसादी में प्लास्टिक का उपयोग ना हो पर्यावरण की रक्षा को लेकर स्टील के बर्तन में भोजन प्रसादी श्रद्धालु ग्रहण करेंगे इस हेतु दीनदयाल बस्ती के प्रचारकों ने नगर निगम पहुंचकर महापौर अमृता अमर यादव नगर निगम द्वारा संचालित बर्तन बैंक से स्टील की थालियां कटोरी गिलास महापौर अमृता अमर यादव से प्राप्त किये।










