
ओंकारेश्वर में नर्मदा जयंती एवं आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये श्रद्धालुओं के सुगम यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु किया गया निरीक्षण
खंडवा, 22 जनवरी 2026
दिनांक 22.01.2026 को आगामी त्योहारों जैसे नर्मदा जयंती और महाशिवरात्रि को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार विस्तृत निरीक्षण किया गया| इस निरीक्षण में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय, CMO नगरपरिषद मान्धाता श्रीमती मोनिका पारधी, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह परिहार तथा चौकी प्रभारी मोरटक्का उनि लखन डाबर द्वारा उपलब्ध स्थानों एवं पार्किंग व्यवस्था का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना, नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक पार्किंग उपलब्ध कराना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है|
•विभिन्न पार्किंग स्थलों का भ्रमण कर उनकी क्षमता एवं स्थिति का आकलन किया गया।
•श्रद्धालुओं की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए समतलीकरण (लेवलिंग) एवं सड़क सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए बल दिया गया ।
•पार्किंग स्थलों पर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं संकेतक बोर्ड लगाने पर बल दिया गया।
•नर्मदा जयंती के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
•स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं हेतु अलग आपातकालीन कॉरिडोर (Emergency Corridor) सुनिश्चित किया जाए।
• श्रद्धालुओं को सही दिशा में मार्गदर्शन हेतु सूचना पट्ट एवं LED डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि नर्मदा जयंती एवं आगामी पर्वों में ओंकारेश्वर मांधाता आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यातायात, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित हों।
इस दौरान यह पाया गया कि छैगाँवमाखन अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग इंदौर–इच्छापुर पर कई वाहन अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े किए गए थे। इस प्रकार की पार्किंग न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करती है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाती है| इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात विभाग ने 10 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई| संबंधित वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु चेतावनी दी गई| नागरिकों से अपील की गई कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग दें|










