
“राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सम्पन्न हुआ सिन्धी कवि सम्मेलन एवं व्याख्यान…”
“हि भारत मुहिंजो भारत आहे, कहिं धमकीअ खां न ॾकंदो आहे” देशभक्ति की रचनाओं से गूंजा सदन…
खंडवा : राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कल गुरुवार रात्रि श्री झूलेलाल मंदिर सिन्धी कॉलोनी, खंडवा में सिन्धी कवि सम्मेलन एवं व्याख्यान का आयोजन सिन्धी साहित्य अकादमी – म.प्र. द्वारा सिन्धी पाठक मंच खंडवा के सहयोग से सम्पन्न हुआ सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक राजेश कुमार वाधवानी ने बताया कि “साहित्य एवं युवा-विवेकानंद के विचारों के परिप्रेक्ष्य में” विषय पर श्री गोपाल लालवानी (ग्वालियर) जी के सारगर्भित उदबोधन के उपरांत अलग-अलग प्रदेशों से आए सिन्धी कवियों जिनमें रायपुर से आए वरिष्ठ कवि कैलाश शादाब जी ने पिता का महत्व बताते हुए “बियो वडे खे न कुझ बि घुरजे थो। हिकड़ी इज़्ज़त जो बुख्यो थींदो आ, वक़्त वांगे सदा डुके थो, हू पीउ रिटायर कडहिं न थींदो आ।
मुंबई से आई कवयित्री प्रिया वाछानी ने “असां तारीख लिखंदड़ कौम आहियूं हा…असां रचियो आहे इतिहास…” काव्य रचना का पाठ किया…
नमोश तलरेजा (इंदौर) ने “हि भारत मुहिंजो भारत आहे, कहिं धमकीअ खां न ॾकंदो आहे”
मंथन बचानी (मुंबई) ने “ओ मूहिंजी मीठडि सिंध चवे, सिंधी कोम तोखे पहिंजी अम्मा पर मां तो सां नाराज़ आहिंया”
हरीश सेहवाणी- इंदौर ने अखंड भारत पर “खंड भारत खे अखंड भारत बनाएण नामुमकिन नाहे”,
राकेश शेवाणी (भोपाल) ने “जागो जवानों देश प्रेम जी ज्वाला खे जगायो, हर मुश्किल खां पंहिंजे प्यारे, देश खे बचायो l” ,
मनीष कुमार मलानी – खंडवा ने “सिन्ध जी यादि जा मेला असां दिल ते लगाया सिं, जीते बचपन गुजारयों सिं , छडे हो गोठ आह्या सिं…” रचनाओं की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोहा…
सिन्धी कॉलोनी खंडवा के इतिहास में प्रथम बार इस प्रकार के सिन्धी काव्य सम्मेलन के आयोजन को देखकर उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहना की और काव्य सम्मेलन का आनंद लिया…मुख्य अतिथि के रूप में बाबा बालक धाम के महंत माधव दास जी उदासी, पूज्य सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मोहन दीवान, पूज्य सिन्धी पंचायत पदम नगर के अध्यक्ष गोवर्धन गोलानी जी उपस्थित रहे…कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक शक्ति सिंह सिसोदिया एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद खंडवा के अध्यक्ष संतोष जी तिवारी की विशेष उपस्थिति रही…
कार्यक्रम का संचालन भारतीय सिन्धू सभा खंडवा शाखा के अध्यक्ष घनश्याम वाधवा एवं महामंत्री महेश चंदवानी ने किया एवं आभार शाखा के प्रवक्ता कमल नागपाल ने व्यक्त किया…
कार्यक्रम में श्री पूज्य सिन्धी पंचायत खंडवा,भारतीय सिन्धू सभा खंडवा, श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल, श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ ही समाज के युवा साथियों, वरिष्ठजनों एवं माताओं बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही…











