
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शाह ने लाखों रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विकास निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन।
खंडवा,खालवा। विकास की बात भाजपा के साथ ही हो सकती है। हम जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। लगातार आप सभी क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद हमें प्राप्त हुआ है। हमारा दायित्व है कि क्षेत्र के विकास के साथ हम क्षेत्र वासियों की मूलभूत सेवाओं के साथ आपकी समस्याओं का निराकरण करें। यह बात जिला पंचायत के उपाध्यक्ष कुंवर दिव्यादित्य शाह ने ग्राम पटाजन स्थित पीएम श्री एकीकृत विद्यालय में छात्र–छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण के अवसर पर कही, दिव्यादित्य शाह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गरीब, किसान, आदिवासियों के उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही इसका लाभ जन जन को प्राप्त हो रहा है। क्षेत्र में कोई भी बिना पढ़ाई के नहीं रहे इसलिए शिक्षा के साथ पाठय पुस्तिका ड्रेस एवं साइकिलों का वितरण भी सरकार द्वारा किया जाता है, शासन की यह योजना विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने, नियमित विद्यालय आने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि साइकिल वितरण के साथ ही शुक्रवार को जिला पंचायत के उपाध्यक्ष कुंवर दिव्यादित्य शाह के प्रयासों से ग्राम पटाजन में रनहाई रोड स्थित ढाने एवं पिपरी
आबादी में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति हेतु 25 केवी डीपी स्वीकृत हुई जिसका भूमिपूजन श्री शाह द्वारा किया किया गया। इससे ढाने मे निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इसी के साथ दिव्यादित्य शाह ने मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा स्वीकृत सडिया पानी पुआ में 20 लाख की लागत से बनने वाली बनने वाली नवीन ग्राम पंचायत भवन का भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर ग्राम और क्षेत्र वासियों ने इस अवसर पर उत्साह के साथ पंचायत उपाध्यक्ष श्री शाह का स्वागत अभिनंदन किया।









