मोदी सरकार के कार्यकाल पर पंधाना विधायक छाया मोरे का बयान: ‘सबका साथ, सबका विकास’ से देश में हो रहा चहुंमुखी विकास।
देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का संकल्प भारत के विकसित होने पर होगा पूर्ण।
खंडवा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल कार्यकाल को लेकर पंधाना विधानसभा क्षेत्र की विधायक छाया मोरे ने देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला मुख्यालय खंडवा में मोदी जी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा के मुख्य आथित्य एवं जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंधाना विधायक छाया मोरै उपस्थित हुई और उन्होंने अपनी बात रखी, साथ ही पत्रकारों से चर्चा भी की उन्होंने एक विशेष संदेश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, कार्यशैली और विकास दृष्टि की सराहना करते हुए इसे देश के लिए “स्वर्णिम काल” बताया। और कहां की 12 वर्षों के कार्यकाल में नए भारत का निर्माण हुआ है पूरे देश में सड़कों का जाल बिछा है, रेलवे गतिविधियां आगे बड़ी है, हवाई पट्टियां का निर्माण हुआ है। विधायक छाया मोरे ने कहा कि वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली, तब से लेकर अब तक देश में चहुंमुखी विकास देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम देश के हर वर्ग तक पहुंचे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं, किसानों, मजदूर वर्ग और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। इससे समाज के हर वर्ग में आत्मनिर्भरता और विश्वास का वातावरण बना है।
पूर्ववर्ती सरकारों पर परोक्ष रूप से टिप्पणी करते हुए विधायक ने कहा कि पहले भी सरकारें रहीं और काम भी हुए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पूरी तरह अलग है। वे देश को एक परिवार मानकर सभी को साथ लेकर आगे बढ़ते हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक छाया मोरे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र और “विश्व गुरु” बनाने का संकल्प है, जिसे देश की जनता के सहयोग से अवश्य पूरा किया जाएगा।










