
*लायन प्रेरणा दुबे बनीं डिस्ट्रिक्ट 3233G1 की सर्वश्रेष्ठ जोन चेयरपर्सन*
*मल्टीपल कन्वेंशन में आउटस्टैंडिंग जोन चेयरपर्सन सिल्वर अवॉर्ड से हुईं सम्मानित*
खंडवा। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233G1 की जोन चेयरपर्सन एवं लायंस क्लब हरसूद युवांश की संस्थापक लायन प्रेरणा दुबे को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक, नेतृत्व एवं सेवा कार्यों के लिए डिस्ट्रिक्ट 3233G1 का सर्वश्रेष्ठ जोन चेयरपर्सन चुना गया। साथ ही उन्हें लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 की 9वीं मल्टीपल कन्वेंशन ‘उर्विश’ में आउटस्टैंडिंग जोन चेयरपर्सन सिल्वर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
23 एवं 24 मई को इंदौर में आयोजित इस बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय एवं बहु-प्रांतीय कन्वेंशन में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान के 955 से अधिक लायंस क्लबों के लगभग 1800 से अधिक लायन सदस्यों ने सहभागिता की।
लायन प्रेरणा दुबे ने अपने कार्यकाल में जोन चेयरपर्सन के प्रशासनिक दायित्वों का अत्यंत प्रभावी ढंग से निर्वहन किया। सभी क्लबों की मासिक रिपोर्टिंग, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एडवाइजरी कमेटी (DGAC) की बैठकों का सफल आयोजन एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही।
उनके नेतृत्व में आयोजित प्रथम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एडवाइजरी कमेटी बैठक सेवा गतिविधि आधारित रही, जिसके अंतर्गत शासकीय अस्पताल हरसूद में एक स्थायी भोजनशाला प्रारंभ करवाई गई। द्वितीय बैठक का प्रमुख विषय सदस्यता वृद्धि (Membership Growth) रहा, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप जोन के सभी क्लबों में सदस्यता में वृद्धि हुई। स्वयं लायन प्रेरणा दुबे ने भी सात नए सदस्यों को प्रायोजित कर उल्लेखनीय योगदान दिया। तृतीय बैठक नेतृत्व विकास (Leadership Development) पर केंद्रित रही, जिसके उपरांत उन्होंने अपने जोन के सभी क्लबों में CLLI कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित किया।
उनके कार्यकाल में तैयार किया गया अभिनव एवं व्यवस्थित जोन सोशियो भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने उनके प्रशासनिक कार्यों को नई पहचान प्रदान की।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर रीज़न-11 सहित संपूर्ण डिस्ट्रिक्ट के लायन साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दीं।
सम्मान समारोह के दौरान सेकंड वाइस इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन मनोज शाह, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल, पीआईडी लायन कमलेश जैन, लायन वी.के. लड्डा, पीडीजी लायन अजय सेंगर, पीडीजी डॉ. ईश्वरलाल मूंदड़ा, डीजी इलेक्ट लायन जयप्रकाश त्रिपाठी, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट लायन राम जाट, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट डॉ. राजेंद्र सोडानी, पीडीजी लायन रश्मि गुप्ता, पीएमसीसी लायन परविंदर सिंह भाटिया, पीडीजी रणवीर सिंह चावला, लायन योगेंद्र रूनवाल, पीडीजी लायन साधना सोडानी, रीज़न चेयरपर्सन लायन राजीव मालवीय, लायन नारायण बाहेती, लायन गुरमीत सिंह ऊबेजा, लायन अनिमा ऊबेजा, लायन घनश्याम वाधवा, लायन राजीव शर्मा, लायन प्रियंका गुजराती, लायंस क्लब खंडवा ओजस की अध्यक्ष लायन रजनी शर्मा, लायन संजना खत्री सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्य उपस्थित रहे।











