
खण्डवा//खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने
जनपद पंचायत खंडवा में समीक्षा बैठक कर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।
विगत दिवस नगर निगम की बैठक में 21 बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद आज विधायक श्रीमती तनवे ने जनपद पंचायत खंडवा में 16 प्रमुख बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की। बैठक में क्षेत्र के चौमुखी विकास को लेकर विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE), कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (PWD) सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। विधायक तनवे ने अधिकारियों से कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी प्रत्येक माह सभी विभागों की समीक्षा बैठक होगी जिन बिंदुओं पर आज चर्चा की गई है उसकी 30 दिन के बाद हुई प्रगति पर चर्चा की जाएगी तनवे ने शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना चाहिए।
उन्होंने पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क निर्माण, खाद्यान्न वितरण एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनपद पंचायत खंडवा की सीईओ तथा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पटेल उपस्थित रहे।











