
खंडवा में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन
माणिक्य स्मारक वाचनालय द्वारा समाज एवं राष्ट्र हित मे करने वाली महिलाओं का किया जाएगा सम्मान
खंडवा/
माणिक्य स्मारक वाचनालय द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जन्म जयंती के अवसर पर 31 मई 2026, रविवार को रात्रि 8 बजे माणिक्य स्मारक वाचनालय, बॉम्बे बाजार, खंडवा में विशेष कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
वाचनालय के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल एवं प्र.सचिव भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में भोपाल की प्रसिद्ध वक्ता आयुषी जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त करेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंडवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव करेंगी, जबकि खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
वाचनालय अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं जिन्होंने जनकल्याण, धर्म, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। इसी उद्देश्य से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
माणिक्य स्मारक वाचनालय ने नगर के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
वाचनालय के कार्यकारिणी सदस्य प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस अवसर पर शहर की महिलाए जिन्होंने समाज एवं राष्ट्र हित मे कार्य करते हुए सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है, उनका सम्मान भी माणिक्य वाचनालय द्वारा किया जाएगा।
कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष राजेन्द्र भार्गव,राजेन्द्र पाराशर,सदस्य डॉ राधेश्याम पटेल,गणेश भावसार,जम्बू जैन,पुस्तक समिति सदस्य जितेंद्र उपाध्याय,आशीष कपूर,निशांत जायसवाल,अश्विन बक्शी,मोहन शर्मा सहित सास्कृतिक समिति सदस्य मनीषा पाटिल,सीमा भावसार एवं आरती शर्मा ने प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।










